Movie prime

India-Australia T20 Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का लिया फैसला, करारा ओवल स्टेडियम में थोड़ी देर में भिड़ेंगे इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की थी। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करारा ओवल स्टेडियम में थोड़ी देर बाद दोपहर 1:45 मिनट पर दोनों टीमों के बीच यह भीड़त देखने को मिलेगी। 
 
 TODAY INDIA-AUSTRALIA MATCH

India Australia T20 Series Today Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में करारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की थी। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच करारा ओवल स्टेडियम में थोड़ी देर बाद दोपहर 1:45 मिनट पर दोनों टीमों के बीच यह भीड़त देखने को मिलेगी. ऑस्ट्रेलिया ने आज इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। इस सीरीज के अब तक तीन मैच हो चुके हैं। जिनमें से एक मैच भारत और एक मैच ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीत गया है। वहीं इस सीरीज का पहला t20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही वर्तमान में इस सीरीज में एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रहे हैं। आज के मैच में विजेता टीम अजेय बढ़त बना सकती है।

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इस मैच में खेल सकते हैं बड़ी पारी 

भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल से इंडियन खेल प्रेमी इस मैच (today India Australia match) में बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। क्योंकि पिछले तीन माचो से लगातार शुभमन गिल कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। गिल ने पिछले तीन मैचों में 37 5 और 15 का स्कोर ही बना पाए हैं। इसलिए इस बार भारतीय क्रिकेट प्रेमी गिल के बेट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। गिल के अलावा इस मैच में अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी भारतीय टीम के लिए बड़ी-बड़ी खेल सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की तीसरी t20 मैच में  अपने फार्म में लौट आए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने टी20 मेचों (Indian Australia T20 Series) के विश्व में नंबर एक बल्लेबाज होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरते हुए भारतीय टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिसके चलते आज गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में भारतीय टीम को उनसे एक और आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं दूसरी तरफ टीम में फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह की वापसी से बोलिंग की धार भी तेज हुई है।

हेड के बिना खेलेगी ऑस्ट्रेलिया टीम 

गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बिना मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पास होने वाले इस मैच में कुछ प्रमुख सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के साथ मैदान में उतरने जा रही है। जिसका लाभ भारतीय टीम को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आज ऑस्ट्रेलिया की टीम जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड की अनुपस्थिति के साथ मैदान में उतरेगी।  ट्रेविस हेड एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेने के चलते आज का मैच नहीं खेलेंगे।  उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की टीम में नए सलामी जोड़ीदार के रूप में मैथ्यू शॉर्ट खेलेंगे। (Today India Australia T20 match)