Movie prime

Haryana News: हरियाणा में BJP के राज्यसभा उम्मीदवार का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप, दौड़ में शामिल सभी चहरों के सपनों पर फिरा पानी

हरियाणा में 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक महिला नेत्री रेखा शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रेखा शर्मा के नाम की हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के अलावा ओडिशा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों का भी ऐलान किया।
 
BJP CADIDATE OF RAJYA SABHA
कल हरियाणा प्रदेश से रेखा शर्मा करेगी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल 

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर सबको चौंका दिया है। राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दिल्ली के चक्कर काट रहे सभी चेहरों के सपनों पर उसे समय पानी फिर गया जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार हेतु एक नए चेहरे की घोषणा कर दी। हरियाणा में 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक महिला नेत्री रेखा शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी ने रेखा शर्मा के नाम की हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के अलावा ओडिशा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों का भी ऐलान किया।

कल हरियाणा प्रदेश से रेखा शर्मा करेगी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल 

BJP PARTY RAJYA SABHA CANDIDATE LIST

कल 10 दिसंबर को रेखा शर्मा हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट हेतु होने जा रहे चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपना नामांकन दाखिल करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल 10 दिसंबर को ही राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे में रेखा शर्मा को हर हाल में कल अपना नमक गंदा खेल करना होगा। रेखा शर्मा के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन  कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रदेशके मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। राज्यसभा चुनाव के मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विधायकों और मंत्रियों को कल चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

रेखा शर्मा रह चुकी है राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने जा रहे उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाई गई रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। रेखा शर्मा हरियाणा के पंचकूला जिले निवासी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीबी मानी जाती हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पूर्व में हरियाणा के संगठन मंत्री थे, उस समय रेखा शर्मा पंचकूला में भाजपा ऑफिस संभालने का कार्य करती थी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेखा शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने के बाद आज उन सभी चहरों के सपने चकनाचूर हो गए जो पिछले काफी दिनों से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने हेतु दिल्ली और चंडीगढ़ की भागदौड़ कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर राज्यसभा उम्मीदवार की दौड़ में शामिल नेताओं के साथ-साथ पूरे हरियाणा को भी चौंकाने का काम किया है।