Haryana News: हरियाणा के BJP प्रदेशाध्यक्ष पर गैंगरेप का मामला हुआ दर्ज, सिंगर रॉकी मित्तल पर भी हुई FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा प्रदेश से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।होने की जानकारी मिली है। मोहनलाल बड़ोली के साथ-साथ सिंगर रॉकी मित्तल पर भी गैंगरेप में शामिल होने के चलते FIR दर्ज हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर 61 वर्ष की आयु में गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और गायक रॉकी मित्तल पर गैंगरेप की FIR हिमाचल प्रदेश के कसौली के पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और सिंगर रॉकी मित्तल ने मिलकर उसके साथ कसौली के एक होटल में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को हुई थी एफआईआर दर्ज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और हरियाणा के मशहूर गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंग रेप की FIR हिमाचल प्रदेश के कसौली में 13 दिसंबर 2024 को पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। हिमाचल के कसौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के खिलाफ दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने गैंगरेप की एफआईआर दर्ज करवाई है।
महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर मोहनलाल बड़ोली और सिंगर रॉकी मित्तल द्वारा रेप किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल ने उसे एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंग रेप को अंजाम दिया।
इस दौरान दोनों ने उसकी उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। महिला ने बताया कि दोनों उसे लगातार धमकी दे रहे थे और पंचकूला में एक केस में फंसाने की भी कोशिश की गई थी। इस बारे में DSP परवाणू मेहर पंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के बाद
मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी पर पुलिस ने IPC की धारा 376D और 506 लगाई है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस बड़ौली और सिंगर मित्तल पूछताछ भी कर चुकी है और जांच-पड़ताल की जा रही है।