Haryanaline_Logo

Dharmendra Death: नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन... अलविदा धर्मेंद्र! 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

बॉलीवुड के हीमैन सुपरस्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:00 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। 89 वर्ष के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
 
DHARMENDRA DEATH
Whatsapp-Group

Dharmendra Death Live: बॉलीवुड के हीमैन सुपरस्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1:00 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। 89 वर्ष के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स ने अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए थे।  धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वो कुछ दिन बाद 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन  IANS न्यूज़ एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 

सनी देओल और बॉबी देओल हुए भावुक

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र की मौत (Dharmendra death) के बाद सनी देओल और बॉबी देओल (Bobby Deol) काफी भावुक नजर आए हैं। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को जब वे अस्पताल में भर्ती हुए थे तब विदेश से मुंबई बुलाया गया है। वहीं बॉबी देओल अपनी फिल्म अल्फा की शूटिंग छोड़कर और सनी देओल (Sunny Deol) दोनों भाई घर पर ही मौजूद हैं। बता दे की अस्पताल में बीते दिनों धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारे थे 11 नवंबर सोमवार देर रात को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे थे।

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने की थी दो शादियां

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Bollywood Heeman Dharmendra) का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने आज 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। बता दें कि कुछ ही दिन बाद 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मानने वाले थे। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ और दूसरी शादी ड्रीम गर्ल (dream girl) हेमा मालिनी के साथ हुई थी। पूरी दुनिया में धर्मेंद्र को पसंद करने वाले प्रशसंकों की संख्या करोड़ों में है। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी थी। यही कारण है की उम्र की इस पड़ाव में भी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। धर्मेंद्र अपने वक्त के सबसे खूबसूरत सितारों में से एक थे। इन्होंने अपनी पत्नी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Dream Girl Hema Malini) के साथ बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म शोले दी थी। धर्मेंद्र की शोले फिल्म को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। शोले (Sholay movie) के अलावा धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मी करियर में प्रतिज्ञा, मेरा गांव मेरा देश, आंखें, हुकूमत, धर्मवीर (Dharmveer), गुलामी, वतन के रखवाले, आग ही आग, खतरों के खिलाड़ी, बंटवारा और लोहा जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। पिछले 10 दिनों से करोड़ों लोग धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे थे। (Dharmendra Death Live update)