एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में हुआ फिर बदलाव, ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगा यह लाभ, देखें नया नियम
LPG Cylinder New Rule: एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में बार-बार बदलाव किया जा रहा है और एक बार फिर से केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव का असर सीधे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों पर पड़ेगा।
फिर बदला एलपीजी गैस सिलेंडर का नियम
एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव किया गया है। अब शहरी क्षेत्र के लोगों की तरह ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी एलपीजी गैस सिलेंडर 25 दिनों में मिलेगा।
केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी हैडलाइन घटा दी गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। सरकार के द्वारा सभी तेल कंपनियों को जल्द से जल्द इस नियम को लागू करने का आदेश जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी एलपीजी सिलेंडर खरीदने में दिक्कत नहीं होना चाहिए।
आम लोगों को मिलेगा राहत
एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दूसरा गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी 25 दिनों में दूसरा गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाएगा।
