DELHI NEWS: दिल्ली में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन आएंगे नतीजे

DELHI ELECTION DATE: देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी कमीशन विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग (ELECTION COMMISSION) द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव की तारीखों की जानकारी दीजिए। आयोग के अनुसार दिल्ली में कल 15524558 बताता 13000 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। इनमें 8349640 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे और 7173956 महिला मतदाता अपना मतदान करेंगी।
चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। दिल्ली में इस बार सभी 70 सीटों पर एक साथ विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के सभी पार्टियों की धड़कनें तेज हो गई है। देश की राजधानी में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होने जा रहा है। जिसे देखते हुए चुनाव आयोग (ELECTION COMMISSION) आज नई सरकार के गठन हेतु चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
8 फरवरी को आएगा दिल्ली विधानसभा चुनावों का नतीजा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चुनाव की घोषणा कर दी है। दिल्ली की सभी सत्र सीटों पर 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वही दिल्ली विधानसभा के चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त 18 फरवरी को रिटायर होने जा रहे हैं। इसी कारण से मुख्य चुनाव आयुक्त (CHIEF ELECTION COMMISSIONER) रिटायरमेंट से पहले दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि EVM मशीन से फर्जीवाड़ा करने की बातें गलत हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मीडिया कर्मियों को बिना तथ्यों के गलत खबर नहीं चलनी चाहिए।
गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनावों में राजधानी की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज मतदान और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे। अब एक बार फिर मौजुदा सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने के नजदीक आ गया है और 18 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त रिटायरमेंट भी लेने जा रहे हैं, जिस कारण से दिल्ली में 18 फरवरी से पहले पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने हेतु विधानसभा चुनाव का यह शेड्यूल जरूर किया गया है।
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीती थी 70 में से 62 सीटें
देश की राजधानी दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यह एकतरफा आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2020 में दिल्ली में हुई विधानसभा चुनाव में 53.57% वोट बैंक हासिल किया था। उस दौरान आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। में भी नाकाम रही थी। आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्तमान में दिल्ली के साथ-साथ पंजाब राज्य में भी सरकार है।