Haryanaline_Logo

‘हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ' का बड़ा ऐलान, 23 अगस्त को करेंगे शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

हरियाणा प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद जिले में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर 23 अगस्त को प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
 
HARYANA BREAKING
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद जिले में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर 23 अगस्त को प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। बता दें कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जोनल स्कूलिंग जींद के सोमनाथ मंदिर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हैप्पी मोर जींद, रामफल दयोहरा कैथल व दिनेश छिकारा सोनीपत ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन अमरनाथ किठानिया ने किया।

शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कर रहे हैं संघर्ष

कार्यक्रम में राज्य महासचिव रामपाल शर्मा और पूर्व नेता कलीराम ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। रामपाल शर्मा ने कहा कि संघ लंबे समय से शिक्षकों के अधिकारों, पुरानी पेंशन योजना और स्थाई भर्तियों के लिए संघर्षरत है। द्वितीय सत्र में वक्ताओं ने शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश नियमों (मेडिकल, सीसीएल, प्रसूति, स्टडी लीव आदि) और सेवा नियमावली की बारीकियों से अवगत कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर 23 अगस्त को प्रदेशभर के हजारों अध्यापक पानीपत में शिक्षा मंत्री के आवास पर सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर संजीव सिंगला, साधु राम, निर्मला आर्य और जोगिंद्र सहित तीन जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।