Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने की रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत के साथ आरोपी पकड़ा रंगे हाथ 

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो रोहतक की टीम के मेम्बर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महम शुगर मिल के प्रबंध निदेशक (MD) मुकुल कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-17 एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) अग्निशमन कार्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) कर्मी एवं फायरमैन आरोपी श्रीभगवान को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
 
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश से रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो रोहतक की टीम ने आज मंगलवार को को बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-17 एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) अग्निशमन कार्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) कर्मी एवं फायरमैन श्रीभगवान को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ और कार्यवाही हेतू अपने साथ ले गई है। 

3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी श्रीभगवान

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो रोहतक की टीम के मेम्बर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महम शुगर मिल के प्रबंध निदेशक (MD) मुकुल कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-17 एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) अग्निशमन कार्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) कर्मी एवं फायरमैन आरोपी श्रीभगवान को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। विजिलेंस की टीम ने यह कार्यवाह चुलकाना निवासी अजीत की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी फायरमैन श्रीभगवान के खिलाफ दुर्घटनाग्रस्त कार की विभागीय रिपोर्ट और एनओसी (NOC) प्राप्त करने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग करने की शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 2000 रुपए श्री भगवान को पहले ही दे चुका था।