Haryanaline_Logo

Delhi Blast Live: हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित सात राज्यों में हाई अलर्ट जारी, दिल्ली का ब्लास्ट में अब तक 11 ने गंवाई जान

अब तक इस कर ब्लास्ट में 11 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। इसके अलावा इस घटना में 24 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत कर जानकारी ली। कार ब्लास्ट (DELHI CAR BLAST) की यह घटना दिल्ली के लाल किले के पास घटी है।
 
DELHI CAR BLAST LIVE UPDATE
Whatsapp-Group

Delhi Blast Live Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज हुए कार ब्लास्ट के बाद ग्रह मंत्र लेने हरियाणा, वो पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित देश के साथ राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक इस कर ब्लास्ट में 11 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। इसके अलावा इस घटना में 24 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत कर जानकारी ली। कार ब्लास्ट (DELHI CAR BLAST) की यह घटना दिल्ली के लाल किले के पास घटी है। घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह घायल हुए लोगों की हालत जानने हेतु अस्पताल पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में गृहमंत्री घटनास्थल पर भी जाएंगे। 

इन राज्यों में जारी किया गृह मंत्रालय ने हाई अलर्ट 

दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। इस घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक आई-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका होने की बात कही है। घटना के बाद सरकार ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6.52 बजे कार ब्लास्ट होने की जानकारी दी है। घटना के बाद  दिल्ली पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं NIA और NSG की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। (Delhi Blast Update)