Movie prime

हिसार हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे-बहू को मारी गोली, 3 साल पहले हुई थी शादी, जानिए पूरा मामला 

Haryanaline: हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस( Haryana Police)  में SPO के पद पर तैनात व्यक्ति ने बेटे और बहू को गोली मार दी। घटना आज दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। वहीँ दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ( Hospital में भर्ती कराया गया है। 
 

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  मामला जान सब के होश उड़ गए। बता दे की हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस( Haryana Police)  में SPO के पद पर तैनात व्यक्ति ने बेटे और बहू को गोली मार दी। घटना आज दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। वहीँ दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ( Hospital में भर्ती कराया गया है। 


 

घटना के बाद फरार हुआ SPO


अधिक जानकरी के लिए बता दे की घटना के बाद कश्मीर सिंह फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेटे कंवलप्रीत (26) और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर (24) ने पिता कश्मीर सिंह को शराब पीने से रोका था। गुस्से में आकर कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू पर गोली चला दी। 

हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि बंदूक ऊपर से नीचे गिर गई, जिस कारण गोली चल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

आर्मी से रिटायर है कश्मीर सिंह


बीड़ बबरान गांव के पूर्व सरपंच लाडी सिंह ने बताया कि कश्मीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। अब वह हिसार के सिटी थाने में SPO के पद पर तैनात है। 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। बंदूक नीचे गिरी तो कश्मीर सिंह के बेटे के सीने से गोली आर-पार हो गई और पीछे खड़ी उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर की पीठ पर जाकर लगी।


परिवार के लोगों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद गुरप्रीत और कंवलप्रीत को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरप्रीत खेती बाड़ी का काम करता है और उसकी शादी 3 साल पहले ही कंवलप्रीत से हुई थी। 

FROM AROUND THE WEB

News Hub