IAS TRANSFER LIST HARYANA: IAS अशोक खेमका और अनिल विज होंगे आमने-सामने, 44 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, फटाफट देखें पूरी लिस्ट
IAS TRANSFER LIST HARYANA: हरियाणा प्रदेश में सरकार ने IAS अफसर का बड़े लेवल पर फिर बदल गया है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा के 44 अफसर का एक नोटिफिकेशन जारी कर ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। इस लिस्ट में चर्चित IAS अफसर अशोक खेमका सहित 44 अफसरों के नाम है। प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इन जिन आईएएस अफसर का ट्रांसफर किया है उन्हें तुरंत अपने बदले हुए स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन करने की आदेश दिए हैं। इन अफसर का ट्रांसफर परिवहन विभाग से लेकर शिक्षा विभाग सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न सरकारी विभागों में किया गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार का या ट्रांसफर आर्डर कल देर रात जारी हुआ था।
IAS अफसर अशोक खेमका संभालेंगे परिवहन मंत्री अनिल विश्व के महकमे
हरियाणा प्रदेश के सबसे चर्चित IAS अफसर अशोक खेमका अब हरियाणा प्रदेश में परिवहन मंत्री अनिल विज के महकमे संभालते हुए नजर आएंगे। ज्ञात हो कि नायब सिंह सैनी सरकार ने रविवार (1 दिसंबर) देर रात प्रदेशमें 44 IAS अफसरों के ट्रांसफर ने आदेश जारी करते हुए लिस्ट जारी की है। हरियाणा सरकार की इस लिस्ट के अनुसार हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले IAS अफसर अशोक खेमका को प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज के महकमे की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि आईएएस अफसर अशोक खेमका और परिवहन मंत्री अनिल विज दोनों ही गर्म तेवर के माने जाते हैं। अब लोगों को इनका आगे का कार्यकाल देखने एक साथ देखने हेतु दिलचस्पी बनी हुई है। क्योंकि अब परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका होंगे। इसके अलावा IAS ऑफिसर सुमिता मिश्रा को प्रदेश के होम सेक्रेटरी का कार्यभार दिया गया है। वर्तमान में गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी देख रहे हैं। वहीं आयुक्त राजस्व (एफसीआर), वित्त विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी IAS अफसर अनुराग रस्तोगी संभालेंगे। IAS अफसर सुधीर राजपाल को नायब सिंह सैनी सरकार ने मौजूदा जिम्मेदारी (Health Secretary) के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और आयुष विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।