Haryanaline_Logo

India-South Africa Test Live: नतमस्तक हुआ भारत, अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में बढ़ाया जीत की और कदम 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी भारत-साउथ अफ्रीका के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहा है।
 
INDIA SOUTH AFRICA 2ND TEST MATCH UPDATE
Whatsapp-Group

India-South Africa 2ed Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी भारत-साउथ अफ्रीका के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहा है। इस मैच (India South Africa test match) की पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम द्वारा 489 (India South Africa match score) रन बनाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 201 के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई है। भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जयसवाल और वाशिंगटन सुंदर की पारी को छोड़ दे तो किसी भी खिलाड़ी ने बड़ी पारी नहीं खेली है। इस मैच में भारतीय टीम पर कम स्कोर की वजह से हार के बादल टीम पर मंडराने लगे हैं। भारतीय टीम इस मैच में फॉलोअन बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। भारतीय टीम की तरफ से  यशस्वी (58), वॉशिंगटन सुंदर (48), केएल राहुल (22), और कुलदीप यादव ने (19) रनों की पारी खेली। भारत पहली पारी में साउथ अफ्रीका से 288 रन पीछे रह गया है।

मार्को यानसेन ने धारदार गेंदबाजी से भरपाया कहर

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच (India South Africa test match live update) में आज का दिन पूरी तरह से साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को यानसेन के नाम रहा। मार्को यानसेन नें धारदार गेंदबाजी से भारतीय टीम के कुल 6 विकेट झटके। यानसेन ने भारतीय टीम (Indian cricket team) को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया और स्वयं बैटिंग करने का फैसला लिया। मार्को यानसेन के अलावा एस हार्मर ने 3 और के. महाराज ने एक विकेट लिया।  साउथ अफ्रीका की तरफ से ओपनर बैट्समैन एंडन मार्कराम और रीक्लिंट बैटिंग करने के लिए उतरे। साउथ अफ्रीका ने आज मैच समाप्त होने तक बिना विकेट कोई 26 रन बना लिए हैं। इन 26 रनों के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत पर कुल 314 रन की बढ़त बना ली है। (India South Africa 2nd test live)