Haryana News: शीलू बल्हारा की पत्नी की बॉडी पर चोट के निशानों का हुआ खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
Haryana News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। महम DSP तनुज शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में सुसाइड की बात सामने आई है। मुस्कान की बॉडी पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मुस्कान के परिवार की महिला सदस्यों द्वारा मुस्कान के शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से अवश्य वायरल हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान की बॉडी पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मंगलवार को मुस्कान के गांव फरमाना में पंचायत भी हुई। यहां फैसला लिया गया कि 12 अगस्त तक मुस्कान के पति शीलू बल्हारा , भाई मनीष, पिता सुरेंद्र बल्हारा और मां निषा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद पुलिस ने चारों को रिलीज कर दिया।
इससे पहले रविवार रात हुई दोनों गांव की पंचायत में शीलू बल्हारा के पिता सुरेंद्र बल्हारा को मुस्कान की तेरहवीं तक रियायत दी गई थी। हालांकि पलिस ने शनिवार को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद शीलू बल्हारा उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया था। इसके बाद से ही दोनों गांव की पंचायतों का दौर जारी रहा।
हालांकि मुस्कान के पिता द्वारा गंभीर आरोप लगाये गए थे, लेकिन मुस्कान का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल बहुकबरपुर में ही हुआ और पति शीलू बल्हारा ने ही मुस्कान की चिता को मुखाग्नि दी थी। बेशक इसके बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा को हिरासत में लिया था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं
महम DSP तनुज शर्मा ने बताया कि मुस्कान की प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें सुसाइड (फांसी लगाने) से मौत की बात सामने आई है। वहीं मुस्कान के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (HARYANA BREAKING)
