Haryana News: कोठी नंबर 70 पर कब्जा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पड़ा भारी, नायब सरकार ने ठोका 2 लाख रुपए पीनल रेंट
Haryana News: हरियाणा सरकार ने कोठी नंबर 70 पर कब्जा ना छोड़ने के मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कड़ी कार्रवाई की है। नायब सरकार ने हुड्डा पर सरकारी कोठी खाली न करने को लेकर 2 लाख रुपए का पीनल रेंट ठोक दिया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार के आदेशों के बावजूद चंडीगढ़ में स्थित सरकारी कोठी नंबर 70 अभी तक खाली नहीं की है। चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी पर कब्जा ना छोड़ने की वजह से नायब सरकार उन पर अब तक 2 लाख रुपए पीनल रेंट लगा चुकी है।
Also Read - 12 हजार 999 रुपये में Realme का C75 5G मजबूत फोन
सरकार के आदेशों के बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ढाई महीने से नहीं कर रहे कोठी खाली
हरियाणा सरकार द्वारा कोठी खाली करने के आदेश जारी करने के बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले ढाई महीने से कोठी खाली नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 15 दिन के अंदर-अंदर यह कोठी नंबर 70 खाली करनी थी। लेकिन सरकार के आदेशों के बावजूद ढाई महीने से अधिक समय बीत चुका है और हुड्डा साहब हैं कि कोठी खाली करने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से कोठी खाली करने हेतु 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन लगभग 75 दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा।
8 अक्टूबर 2024 को आया था हरियाणा विधानसभा का चुनाव परिणाम
हरियाणा प्रदेश में 8 अक्टूबर 2024 को घोषित हुए हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 8 अक्टूबर 2024 को घोषित हुए चुनाव परिणामों में 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें भारतीय जनता पार्टी को हासिल हुई। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बनाया गया। हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार बनने के बाद सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिसंबर 2024 में कोठी नंबर 70 खाली करने के लिए कहा गया था। लेकिन उसे समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह कोठी खाली करने के लिए सरकार से 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। लेकिन सरकार के आदेशों के बाद लगभग 75 दोनों का समय बीत जाने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कोठी नंबर 70 खाली नहीं करने पर सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 2 लाख रुपए पीनल रेंट ठोक दिया है।