5 और 6 सितम्बर को Haryana Roadways का रहेगा चक्का जाम, हरियाणा में दो दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान
Haryana Roadways Strike : हरियाणा में 5 और 6 सितंबर को रोडवेज बसों की रफ्तार थमने वाली है। रोडवेज बसों का दो दिवसीय चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है।
Haryana Roadways Strike : हरियाणा के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में दो दिनों तक रोडवेज बसों की पहिए थमने वाले है।
हरियाणा रोडवेज यूनियन के द्वारा अपने मांगों को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोला जाएगा। रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों के द्वारा दो मांगे रखी गई है।
2 दिन Haryana Roadways का चक्का जाम

हरियाणा में 5 और 6 सितंबर को रोडवेज बसों की रफ्तार थमने वाली है। रोडवेज बसों का दो दिवसीय चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है।
जिसमें 13 यूनियन के पदाधिकारी ने भाग लिया है। हरियाणा रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों ने कहा है कि 23 अगस्त को सुबह 10:00 से लेकर 12:00 तक सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रोडवेज महाप्रबंधको को मांग पत्र सोपा जाएगा।
क्या है यूनियन की मांग
कर्मचारी यूनियन के द्वारा लंबे समय से कुछ मांगे की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि परिचालक के पद का पे ग्रेड बढ़ाया जाए इसके साथ ही साथ कर्मचारियों की तीन लेवल वेतन वृद्धि प्रदान की जाए।
चालक व परिचालकों के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती की जाए। तय सीमा में प्रमोशन देने की पालिसी बनाई जाए।
चालकों को हैवी पे ग्रेड दिया जाए, स्टैंड इंचार्ज का अलग से पद सृजित करके चालकों की प्रमोशन की जाए।
यूनियन का कहना है कि लंबे समय से हम मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी कोई मांग पूरी नहीं हो रही।
अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो हम अपनी हड़ताल को बढ़ा देंगे।
