Movie prime

Haryana Weather Forecast: हरियाणा के 6 जिलों में शरू हुई रिमझिम बरसात, इन जिलों में अब भी अलर्ट जारी, जानिए ताजा अपडेट 

Haryanaline:  हरियाणा के कई शहरों में आज सुबह से बादलों की आवाजाही शरू हो गई है सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ था। 6 बजे हल्की बूंदाबांदी और फिर साढ़े 6 तेज बारिश शुरू हुई। 

 
Haryana Weather Forecast: हरियाणा के 6 जिलों में शरू हुई रिमझिम बरसात, इन जिलों में अब भी अलर्ट जारी, जानिए ताजा अपडेट

आज प्रदेश के कई जिलों में धुंध भी छाई हुई है ( Hevay Fog Alert)

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में एक बार फिर ठंडक बढने वाली है।  बता दे की हरियाणा के कई जिलों में बारिश फिर से शरू हो गई है। मौसम में आज सुबह से बड़ा बदलाव देखा गया है। 

हरियाणा के 6 जिलों में शरू हुई बारिश 
 हरियाणा के कई शहरों में आज सुबह से बादलों की आवाजाही शरू हो गई है सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। सुबह साढ़े 5 बजे मौसम खराब हुआ था। 6 बजे हल्की बूंदाबांदी और फिर साढ़े 6 तेज बारिश शुरू हुई। 

आज प्रदेश के कई जिलों में धुंध भी छाई हुई है ( Hevay Fog Alert) । मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए हैं। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश (Rain Alert)की संभावना है।

11 जिलों में आज भारी धुंध का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट (Fog Alert) जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

आगे वाले दिनों में हरियाणा का मौसम 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि अभी ठंड से राहत दिखने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 

हरियाणा के इन जिलों (हरे रंग में दिख रहे) में बारिश के आसार बन रहे हैं।

10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव ( Western Disturbance Active) होने से बारिश के आसार बन सकते हैं। वहीं बढ़ते ठंड के कारण लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया हैं। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।