Ram Rahim : राम रहीम 2017 के बाद पहली बार पहुंचेगा सिरसा डेरा, फिर मिली इतने दिन के लिए पेरोल
Haryanaline: राम रहीम 2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरे में पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बाबा को 20 दिन की पैरोल मिली। बाबा सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकले। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं, वह 8 साल के बाद सिरसा डेरे में जा रहे है।
Updated: Jan 28, 2025, 08:58 IST

Ram Rahim: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
राम रहीम सिंह को फिर मिली पैरोल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिल गई है। वह सुबह साढ़े पांच बजे सुनारिया जेल से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि उनके साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी।
2017 के बाद पहली बार सिरसा पहुंचेगें
राम रहीम 2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरे में पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बाबा को 20 दिन की पैरोल मिली। बाबा सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकले। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं, वह 8 साल के बाद सिरसा डेरे में जा रहे है।