Haryanaline_Logo

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! सरकार ने दिया रिस्क अलाउंस का तोहफा, सैलरी में आएगा उछाल 

सरकार के द्वारा पालिका रोड पर कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का ऐलान किया गया है और उनके सैलरी को बढ़ाकर टोटल 22590 करने का भी फैसला लिया गया है।
 
j
Whatsapp-Group

Haryana News : हरियाणा में पिछले काफी दिनों से आप लोग देख रहे थे की सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। 

बता दे की  हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार के द्वारा सफाई कर्मचारियों के वेतन और जॉब सिक्योरिटी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने बताया कि अभी सफाई कर्मचारियों को 20590 रुपए मासिक वेतन मिलते हैं। इसमें ₹19000 मासिक वेतन और 1590 रुपए भत्ता दिया जाता है।

 सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने को तैयार है सरकार

 सरकार के द्वारा पालिका रोड पर कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का ऐलान किया गया है और उनके सैलरी को बढ़ाकर टोटल 22590 करने का भी फैसला लिया गया है। सरकार का यह भी कहना है कि जॉब सिक्योरिटी के नियमों के अंतर्गत कर्मचारियों को हर साल वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

h

कर्मचारियों की मांगें मानने संबंधी दावे खारिज

सरकार के इस बयान के बीच सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन और तेज होने के संकेत हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा भी कर्मचारियों को मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार ने जो प्रेस नोट जारी किया है वह पुराना प्रेस नोट के जैसा है। प्रेस नोट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।