School Holiday: 22 और 23 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में छुट्टियां घोषित, देखें लिस्ट
School Holiday : सितंबर का आखिरी सप्ताह स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आई है। कई त्योहारों के वजह से स्कूलों में सितंबर की आखिरी सप्ताह में छुट्टी रहने वाली है और सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे। 22 और 23 सितंबर को कर्म पूजा के अवसर पर झारखंड में छुट्टी रहेगी वहीं 22 सितंबर को कर्म पूजा के वजह से पश्चिम बंगाल में भी छुट्टी रहेगी और 23 सितंबर को हरियाणा में शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। तो आईए देखते हैं छुट्टियों की लिस्ट...
22 सितंबर को कहां रहेगी छुट्टी?
22 सितंबर को झारखंड में करमा पूजा के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि यह छुट्टी केवल रांची शहर में रहेगी पूरे झारखंड में छुट्टी नहीं रहेगी और रांची में इस दिन बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगाल में 22 सितंबर को छुट्टी
पश्चिम बंगाल में भी 22 सितंबर को करमा पूजा के अवसर पर बैंकों में छुट्टियां रहेगी और इस दिन स्कूल भी बंद रहेंगे। इस दिन कई सरकारी दफ्तर में भी छुट्टियों का घोषणा किया गया है।
23 सितंबर को कहां रहेगी छुट्टी?
23 सितंबर बुधवार को हरियाणा में शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेज में छुट्टी रहने वाली है। इस दिन पूरे हरियाणा में वीरों को पुरस्कृत किया जाता है और वीरों के स्मृति में शहीदी दिवस मनाया जाता है जिसकी अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है।
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी के जयंती पर जम्मू कश्मीर में भी स्कूल कॉलेज सरकारी दफ्तर और बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है।
