Movie prime

Public Holiday: चौधरी चरण सिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की हुई घोषणा, कल स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद

सरकार द्वारा 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने के बाद प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में कल छुट्टी रहेगी। इसके साथ-साथ प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर भी कल बंद रहेंगे।
 
सार्वजनिक अवकाश की हुई घोषणा, कल स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद
23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने के बाद प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में कल छुट्टी रहेगी।

Public Holiday: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य की हापुड़ में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था।

इसी कारण कल 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश राज्य ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने के बाद प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में कल छुट्टी रहेगी। इसके साथ-साथ प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर भी कल बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में वार्षिक रूप से 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए है। इनमें से एक 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती पर किया जाता है।

प्रदेश में कर्मचारियों को 24 सार्वजनिक अवकाश के अलावा  29 निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) भी दिए जाते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी सरकार द्वारा घोषित 29 निर्बंधित अवकाश की सूची में से ही कोई दो दिन यह अवकाश ले सकता है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में शुरू हुआ था चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

1
उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में लगभग 10 वर्ष पहले 17 दिसंबर 2014 को हुई थी।

उसे दौरान यह अवकाश सरकार द्वारा लगातार 3 साल तक दिया गया। 2017 में  यह अवकाश बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था।

लेकिन अब एक बार फिर सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में सार्वजनिक अवकाश देने की घोषणा की है। सरकार की हॉलिडे लिस्ट में 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश दर्शाया गया है।