भारी बारिश और बाढ़ के खतरे के बीच इस राज्य में अचानक बंद हुए स्कूल, दो दिनों की छुट्टी घोषित
School Holidays Update : उत्तर प्रदेश बिहार सहित भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच भारत के कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार के द्वारा सोमवार तक आठवीं क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
नेपाल सरकार के द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है जिसके वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाके बाढ़ के चपेट में आ गए हैं जिसको देखते हुए सरकार के द्वारा आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
हालांकि यह छुट्टी केवल बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाली है ऐसे में आपको एक बार स्कूल के ऑफिसियल वेबसाइट को चेक करना चाहिए यहां आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।
प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, एटा, हापुड़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, गोंडा समेत कई जिलों में 28 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इन जिलों में बाढ़ का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसकी वजह से छुट्टी घोषित की गई है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीतामढ़ी सुपौल सहित कई जिलों में बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए 28 सितंबर तक छुट्टी घोषित की गई है।
फिलहाल बाढ़ का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है लेकिन अभी बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बच्चों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
