Haryanaline_Logo

School Closed: हिसार, दादरी और रोहतक जिले में भी कल रहेंगे सभी स्कूल बंद, स्कूलों में छुट्टी के जारी हुए लेटर 

हरियाणा प्रदेश के 7 ज़िलों में शिक्षा विभाग द्वारा 17 अगस्त को सभी सार्वजनिक कॉलेज स्कूलों में होने वाली छुट्टी को लेकर आदेश जारी करने के बाद अब रोहतक, चरखी दादरी और हिसार जिले के शिक्षा अधिकारी द्वारा भी कल सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 
SCHOOL HOLIDAY TOMORROW
Whatsapp-Group

Haryana School Holiday: हरियाणा प्रदेश के 7 ज़िलों में शिक्षा विभाग द्वारा 17 अगस्त को सभी सार्वजनिक कॉलेज स्कूलों में होने वाली छुट्टी को लेकर आदेश जारी करने के बाद अब रोहतक, चरखी दादरी और हिसार जिले के शिक्षा अधिकारी द्वारा भी कल सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में अब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 17 अगस्त को होने वाली छुट्टी को लेकर लेटर जारी कर दिए गए हैं। रोहतक, चरखी दादरी और हिसार जिले में शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार 17 अगस्त, सोमवार को जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

SCHOOL HOLIDAY

प्रदेश के 10 जिलों में 18 अगस्त को खुलेंगे स्कूल

हरियाणा प्रदेश के 10 जिलों के बच्चों को सोमवार को मिलने वाला यह अवकाश 15 अगस्त के अवसर पर छुट्टी के दिन स्कूलों में प्रोग्राम में शामिल होने की वजह से दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से  जारी किए लेटर के अनुसार 17 अगस्त को जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। वही 18 अगस्त, मंगलवार को जिले के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूल निर्धारित समय पर खोले जाएंगे और सभी बच्चों को निर्धारित समय पर स्कूल आना होगा।

SCHOOL HOLIDAY