सरकारी नौकरी पाने के लिए खुद के बेटे ने करा दी पिता की ह्त्या, 10 लाख की दी सुपारी
Haryana Line Desk : एक हैरान कर देने वाला सामने आ रहा है जिसके बाद लोगों का इंसानियत से विश्वाश उठ ही गया। बता दे की एक ऐसा मामला झारखंड के धनबाद ज़िले से आया है। जहाँ पिता के स्थान पर सरकारी नौकरी पाने के लिए खुद का बीटा ही हैवान बन गया।
पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार बता दे की एक व्यक्ति को अपने पिता की सरकारी नौकरी 'compassionate grounds पाने के लिए उनकी हत्या के वास्ते हत्यारे किराए पर लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
10 लाख में हत्या की डील
पुलिस का दावा है कि चौहान ने अपने पिता की हत्या के लिए अपने साथियों को 10 लाख रुपए देने का प्रस्ताव दिया था, हालांकि हत्या से पहले कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की धनबाद ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक एस मोहम्मद याकूब ने गुरुवार रात पत्रकारों को बताया कि मृतक तुलेश्वर नोनिया के बेटे विजय चौहान को, दो किराए के हत्यारों अमित सिंह और अखिलेश मल्लाह के साथ, 19 जून की रात हुई हत्या के मामले में गिरफ़्तार किया गया है।
याकूब ने कहा, "नोनिया बरोरा में BCCL की एक कोयला खदान में कर्मचारी थे। BCCL में उनकी सेवा के केवल दो साल बचे थे। उनका बेटा विजय चौहान पिता की मृत्यु के बाद खदान में 'दया के आधार पर' पक्की नौकरी पाना चाहता था और उसने पिता को रास्ते से हटाने की साज़िश रची।
उसने अपने दो साथियों मल्लाह और सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई; ये दोनों बरोरा थाना क्षेत्र की बडौरा कॉलोनी के रहने वाले हैं।
पहचान छिपाने के इरादे से उन्होंने उनका चेहरा कुचला
पुलिस अधिकारी ने कहा, सबूत मिटाने और अपनी पहचान छिपाने के इरादे से उन्होंने उनका चेहरा कुचल दिया। इसके बाद, घटना को सड़क दुर्घटना जैसा दिखाने के लिए, उन्होंने शव को घसीटा और मुख्य सड़क पर फेंक दिया।
अधिकारी ने कहा, "AMP कोलियरी में BCCL सिस्टम के CCTV फुटेज में साफ दिख रहा था कि नोनिया, सिंह और मल्लाह के साथ उसी मोटरसाइकिल पर सवार था।
इस सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की, जिससे आखिरकार पूरी सच्चाई सामने आ गई।
