Movie prime

SIRSA BREAKING: सिरसा में चल रहा है फर्जी डिग्रियों का खेल, 65 हजार में LLB की और 50 हजार में मिल रही है इंजीनियर की फर्जी डिग्री

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में पिछले पांच सालों से फर्जी डिग्रियां बांटने का बड़ा गोरख धंधा चल रहा है। इस दौरान एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने लोगों से लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। सिरसा जिले में
आरोपी प्राइवेट इंस्टिट्यूट संचालक सीताराम करीब 5 साल से आठ यूनिवर्सिटियों की फर्जी डिग्रियां बनाने को लेकर यह नेक्सस चला रहा था। आरोपी सीताराम पहले सिरसा शहर में ही एक फोटोस्टेट की दुकान पर काम किया करता था। फोटोस्टेट की दुकान पर काम करते-करते उसके दिमाग में फर्जी डिग्री बनाने का आइडिया आया। इसके बाद उसने अपना प्राइवेट इंस्टिट्यूट खोलकर पिछले लगभग 5 सालों में सैकड़ो लोगों को फर्जी डिग्रियां बताकर चूना लगा दिया है।
 
SIRSA BREAKING NEWS
सिरसा जिले में 5 साल से चल रहा है फर्जी डिग्रियों का यह गोरखधंधा

SIRSA BREAKING: सिरसा जिले में फर्जी डिग्रियां बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस जिले में थोक के भाव में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही हैं। खबर के अनुसार प्रदेश की राजस्थान सीमा से लगे सिरसा जिले में इन दिनों फर्जी डिग्रियों का खेल चरम पर है। फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बनाने के इस खेल में सबसे अहम भूमिका एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट के संचालक के बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले में एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट के संचालक द्वारा पैसे लेकर करीब 8 यूनिवर्सिटियों की LLB से लेकर इंजीनियरिंग की डिग्री बेची जा रही है। डिग्री के बदले लोगों से हजारों रुपए भी लिए जा रहे हैं।

कितने रुपए में बिक रही है लब और इंजीनियर की डिग्रियां 

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में LLB से लेकर इंजीनियरिंग तक की फर्जी डिग्रियां बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। लोगों को दी जा रही इन फर्जी डिग्रियों के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। प्राइवेट इंस्टिट्यूट के संचालक द्वारा तय किए गए फर्जी डिग्रियों के रेट के अनुसार अगर आपको LLB की डिग्री चाहिए तो 65000 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इंजीनियरिंग की डिग्री के50 हजार से लेकर 60 हजार तक वसूले जा रहे हैं। पुलिस ने जब इस इंस्टिट्यूट पर रेड हमारी तो वहां पर चार कर्मचारी मौजूद मिले। इंस्टिट्यूट में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वे फोन पर डिग्री देने हेतु डील करती थीं। फोन पर सब कुछ सेटलमेंट होने के बाद हफ्तेभर में डिग्री दे दी जाती थी।

सिरसा जिले में 5 साल से चल रहा है फर्जी डिग्रियों का यह गोरखधंधा

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में पिछले पांच सालों से फर्जी डिग्रियां बांटने का बड़ा गोरख धंधा चल रहा है। इस दौरान एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने लोगों से लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। सिरसा जिले में
आरोपी प्राइवेट इंस्टिट्यूट संचालक सीताराम करीब 5 साल से आठ यूनिवर्सिटियों की फर्जी डिग्रियां बनाने को लेकर यह नेक्सस चला रहा था। आरोपी सीताराम पहले सिरसा शहर में ही एक फोटोस्टेट की दुकान पर काम किया करता था। फोटोस्टेट की दुकान पर काम करते-करते उसके दिमाग में फर्जी डिग्री बनाने का आइडिया आया। इसके बाद उसने अपना प्राइवेट इंस्टिट्यूट खोलकर पिछले लगभग 5 सालों में सैकड़ो लोगों को फर्जी डिग्रियां बताकर चूना लगा दिया है। अब पुलिस प्रशासन ने जानकारी मिलने के बाद इस इंस्टिट्यूट पर कार्यवाही हेतु छापेमारी शुरू कर दी है। 

सीएम फ्लाइंग टीम ने सिरसा जिले में प्राइवेट इंस्टिट्यूट पर छापा मारकर किया भंडाफोड़ 

प्रदेश के सिरसा जिले में सीएम फ्लाइंग में फर्जी डिग्रियों की शिकायत पर द्वारकापुरी क्षेत्र में सालासर मंदिर के सामने साई इंस्टीट्यूट पर छापा मार कर फर्जी डिग्रियां बनाने के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान पता चला कि इस इंस्टिट्यूट में कई यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां और सर्टिफिकेट बनाई जा रहे हैं। जिले में फर्जी डिग्रियों के इस खेल का भंडाफोड़ होने के बाद सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर इंस्टिट्यूट संचालक सीताराम की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस ने सीताराम को गिरफ्तार करने हेतु कई जगह छापेमारी की है। पुलिस प्राइवेट इंस्टिट्यूट संचालक सीताराम को गिरफ्तार कर यह पता करने की कोशिश करेगी कि इस इंस्टीट्यूट में पढ़े फर्जी वकील और इंजीनियर अब  किस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगर किसी ने फर्जी डिग्री से कोई फायदे का पद हासिल किया है, तो पुलिस प्रशासन द्वारा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।