हरियाणा का यह टोल हुआ फ्री, जानिए क्या है वजह ?

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में किसानों ने एक बार फिर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू करने के साथ ही टोल प्लाजा को फ्री भी करवा दिया है। पाठकों को बता दें कि प्रदेश के किसानों ने पहले भी धरना प्रदर्शन के दौरान कई टोल फ्री करवाए थे। अब एक बार फिर प्रदेश के जींद जिले में 29 जनवरी को टोल के कर्मचारियों द्वारा झंडा ग्रुप के किसानों के साथ बदतमीजी करने के मामले को लेकर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने झंडा ग्रुप के किसान नेताओं के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई बदतमीजी के विरोध में सुबह 11:30 बजे के लगभग यह टोल फ्री करवाया है। किसान आज खटकड़ टोल प्लाजा पर इकट्ठे होने के बाद खेदड़ थर्मल आंदोलन के दौरान हुए किसानों पर केस और गिरफ्तारी के अलावा खेड़ी चोपटा के मामले में किसानों को पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने का विरोध भी कर रहे हैं।
खटकड़ टोल प्लाजा करवाया किसानों ने फ्री
आज सुबह जींद जिले के किसानों ने इकट्ठे होकर झंडा ग्रुप के किसान नेताओं के साथ हुई बदतमीजी के विरोध में जींद जिले नेशनल हाईवे 352 पर स्थित खटकड़ टोल प्लाजा को आने-जाने वाले वाहनों हेतु फ्री करवा दिया है। खटकड़ टोल प्लाजा को फ्री करवाने पहुंचे किसान नेताओं के साथ अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, बलजीत मांडी, सतबीर खरल, और सिक्किम सफाखेड़ी ने बताया कि पिछले कई दिनों से टोल प्लाजा के प्रबंधक और कर्मचारी आने जाने वाले लोगों के साथ तानाशाही और बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने झंडा ग्रुप के किसान नेताओं के साथ भी बदतमीजी की थी। जिसके विरोध में आज यह टोल प्लाजा फ्री करवाया गया है। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने बताया कि किसान संगठन 8 और 9 फरवरी को प्रदेश भर में सभी संस्थाओं को ज्ञापन देगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से किसान संगठन नई कृषि बाजार नीति का विरोध करने के अलावा किसानों के कानूनी गारंटी, कर्ज मुक्ति, बिजली और स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने समेत MSP जैसे बड़े मुद्दों को हल करवाने के लिए सहयोग की अपील की जाएगी।