Movie prime

Public Holiday: कल स्कूल कॉलेजों सहित सरकारी ऑफिसों में रहेगी छुट्टी, इस राज्य की सरकार ने की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश  के साथ साथ 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तीन दिन राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कर्नाटक राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान सरकार ने 3 दिन के शौक के चलते सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रमों पर इसलिए रोक लगाई है, ताकि राज्य के नागरिक पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में इस दुखद क्षण में शामिल हो सकें।
 
सरकार द्वारा राज्य में कल किए गए सार्वजनिक अवकाश के पीछे मुख्य उद्देश्य राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

Public Holiday: देश के एक राज्य में कल राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणाकी है। यह सार्वजनिक अवकाश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में रखा जाएगा। इस दौरान स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में भी कल छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य में सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार कल बुधवार को कर्नाटक राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सरकार द्वारा राज्य में कल किए गए सार्वजनिक अवकाश के पीछे मुख्य उद्देश्य राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस दौरान एक दिन के अवकाश के साथ राज्य में तीन दिवसीय शोक भी सरकार द्वारा घोषित किया गया है।

सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रमों पर लगी रोक 

कर्नाटक राज्य में सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 11 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश  के साथ साथ 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तीन दिन राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक कर्नाटक राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान सरकार ने 3 दिन के शौक के चलते सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रमों पर इसलिए रोक लगाई है, ताकि राज्य के नागरिक पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के सम्मान में इस दुखद क्षण में शामिल हो सकें।

कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में हो गया था निधन 

कर्नाटक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 10 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा कर्नाटक के साथ-साथ भारत की राजनीति के भी एक अद्वितीय स्तंभ थे। एसएम कृष्णा के प्रयास से ही बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रतिष्ठा मिली थी। 10 दिसंबर को सुबह 2:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया था। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर्नाटक सरकार द्वारा उनके गृहनगर मांड्या में ही किया जाएगा। कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का दुनिया छोड़कर चले जाना संपूर्ण देश के लिए एक बड़ा नुकसान है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub