Haryanaline_Logo

सिरसा में मेला संचालक को ब्लैकमेल करने का आरोप, महिला यूट्यूबर समेत 4 पर केस 

मेला संचालक नरेश की शिकायत पर एक महिला यूट्यूबर/इंफ्लूएंसर समेत 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
सिरसा में महिला यूट्यूबर समेत 4 पर केस
Whatsapp-Group

SIRSA NEWS : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की जीटीएम ग्राउंड में 'सिरसा कार्निवल' नाम से मेला लगाने वाले संचालक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 

पुलिस ने रोहतक निवासी मेला संचालक नरेश की शिकायत पर एक महिला यूट्यूबर/इंफ्लूएंसर समेत 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 डेढ़ लाख रुपये की मांग 

पीड़ित मेला संचालक नरेश ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें मेले के संबंध में नकारात्मक खबर चलाने का भय दिखाया और इस एवज में 34 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपी लगातार डेढ़ लाख रुपये की और डिमांड कर रहे थे। 

इस मामले में पुलिस ने यूट्यूबर गुरलाल सेखों सुखप्रीत सिंह, योगेश मोदगिल और महिला इन्फुलेंसर को नामजद किया

 मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मेला संचालक की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस थाने ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया