बिहार में सुरक्षित नहीं है महिलाएं! कैमूर के बाद अब बेगूसराय में महिला के साथ बलात्कार, वीडियो वायरल
Bihar Crime News: बिहार में महिलाओं के साथ लगातार होने वाले दुर्व्यवहार में एक बार फिर से महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अभी कुछ समय पहले कैमूर में एक नाबालिक बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ था इसके बाद समस्तीपुर में भी लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था और अब बेगूसराय से वीडियो वायरल हो रहा है जो की बेहद डराने वाला है।
बेगूसराय में लड़की के साथ हुआ गलत
सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने महिला का बलात्कार किया उसके बाद उसके साथ मारपीट किया और फिर वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है इसके बाद पीड़िता ने 28 सितंबर को केस दर्ज करवाया।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हवसी रोहित लड़की को मार रहा है। मेरे में से लड़की की पिटाई कर रहा है और लड़की मदद की गुहार लगा रही है। लड़की को रोहित नाम का युवक लगातार लत से चप्पल से और मुक्को से मार रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लड़की घटना वाले दिन अपने परिचित के साथ होटल गई थी जहां उसके परिचित में उसे रोहित नाम को युवक के हवाले कर दिया। रोहित भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का रहने वाला है। रोहित लड़की को कमरे में भेजा था उसके साथ बलात्कार किया और उसकी जबरदस्त पिटाई थी जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बिहार की महिलाओं के साथ लगातार तरह-तरह की घटनाएं हो रही है। इन सभी घटनाओं की वजह से बिहार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही।
