Haryanaline_Logo

घर बैठे लाखों कमाने का मौका! 3000 खर्चकर रेलवे के साथ शुरू करें ये शानदार बिजनेस, कम समय में बन जाएंगे मालामाल

 
Railway
Whatsapp-Group
Indian Railway : आप अगर कम खर्चे में बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। इंडियन रेलवे देश का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आईआरसीटीसी के माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा मुहैया कराई जाती है।
 आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बताएंगे जिसे आप रेलवे के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं और इसे आप मात्र 3999 में शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के माध्यम से घर बैठे काफी अच्छी कमाई होगी।
 आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बने
 आप आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बन सकते हैं यानी कि जिस तरह रेलवे टिकट काउंटर पर टिकट क्लर्क टिकट काटते हैं उसे तरह आपको भी यात्रियों का टिकट काट कर देना होगा। आप अगर आईआरसीटीसी के ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बनना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं और अप्लाई करने के बाद आपको कुछ डॉक्यूमेंटशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आप इसके बाद आईआरसीटीसी का टिकट एजेंट बन जाएंगे।
 कितना आएगा खर्च
 आप अगर 1 साल के लिए आईआरसीटीसी का टिकट एजेंट बनना चाहते हैं तो आपको 3999 देना होगा वहीं 2 साल के लिए करना चाहते हैं तो 6999 रुपए देना होगा। पैसा जमा करने के बाद सभी प्रक्रिया पूरी करते ही आपको एक सर्टिफिकेट मिल जाएगा इसके बाद आप ऑथराइज्ड टिकट एजेंट बनकर काम शुरू कर सकते हैं।
 कितना मिलता है कमीशन
 आप अगर Non AC का टिकट बुक करते हैं तो आपको ₹20 प्रति टिकट का कमीशन मिलेगा वहीं एसी क्लास का टिकट बुक करते हैं तो ₹40 प्रति टिकट कमीशन मिलेगा इतना ही नहीं आपको एक फेस डी का लाभ भी रेलवे के द्वारा दिया जाएगा। आप इसके साथ ही फ्लाइट का टिकट भी बुक कर सकते हैं।