Aadhaar Update: UIDAI ने जारी किया बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक पूरा करें ये काम, वरना बढ़ेगी परेशानी
Aadhaar Update: आपके घर में भी अगर 5 से 17 साल का बच्चा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार के द्वारा 5 से 17 साल के बच्चे का आधार बायोमैट्रिक अपडेट बेहद जरूरी कर दिया गया है। UIDAI के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आप 30 सितंबर 2026 तक यह काम मुफ्त में करवा सकते हैं हालांकि इसके बाद आपको चार्ज देना होगा।
क्यों अलग अपडेट होता है छोटे बच्चे का आधार?
बहुत से माता-पिता को लगता है कि बच्चे का आधार कार्ड एक बार बन गया तो आगे अपडेट की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बच्चों का आधार कार्ड समय-समय पर अपडेट किया जाता है क्योंकि समय-समय पर उनके चेहरे का ढांचा बदलता है।
5 साल से कम उम्र के बच्चों का फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली की जानकारी नहीं ली जाती है। बच्चे बड़े होते हैं तो उनका बायोमैट्रिक डाटा बदल जाता है ऐसे में अगर आपने अभी तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो जल्द करवा लीजिए।
30 सितंबर तक फ्री रहेगी सुविधा
सामने जानकारी के अनुसार 30 सितंबर तक यह सुविधा फ्री रखी जाएगी हालांकि 30 सितंबर के बाद इसके लिए पैसा देना होगा। अगर आपने अभी तक अपने बच्चों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द आधार सेवा केंद्र जाकर मुफ्त में करवा लें। आधार वेरिफिकेशन नहीं करवाने से आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है।
