Haryanaline_Logo

LPG किल्ल्त के बीच अब देश में दूध के संकट की आहट, डेयरी मालिकों ने कहीं बड़ी बात,सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक

 
Milk crisis in India
Whatsapp-Group

Milk crisis in India:  एलपीजी गैस की क्राइसिस होने के बाद देश में मुसीबतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।  एक तरफ जहां सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG gas cylinder) का स्टॉक कम नहीं हुआ है वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के वजह से रेस्टोरेंट पर ताला लग चुका है और अब तो दूध की कमी भी देश में आ सकती है.


 कई डेयरी मालिकों ने चेतावनी दिया है कि एलपीजी की किल्लत के कारण दूध की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का काम प्रभावित हो रहा है.आने वाले समय में दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

 आपको बता दे की दूध को सुरक्षित रखने के लिए उसे एक निश्चित तापमान पर गर्म किया जाता है जिसमें बड़ी मात्रा में एलपीजी का खपत होता है. देश में गैस की कमी के वजह से छोटे और मध्यम स्तर के डेयरियो के लिए काफी मुसीबत बन गई है. उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि दूध जल्द से जल्द खराब हो जाता है.


 1 महीने का बचा है स्टॉक 


 डेयरी उद्योग के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूध के प्लास्टिक पैकेट और कॉटन की कमी है. दूध के पैकेट बनाने वाली फैक्ट्री के पास पर्याप्त गैस नहीं है जिससे उत्पादन धीमा हो गया है. कई डेयरी कंपनियों के पास तो 10 दिन का ही स्टॉक बचा हुआ है. अगर स्थिति नहीं सुधरी तो देश में दूध का सप्लाई प्रभावित हो सकता है.


अमूल मदर डेयरी और सरस पर भी पड़ सकता है असर 


 हालांकि अभी देश के कई बड़े दूध कंपनियों पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन आने वाले समय में अगर यह समस्या ऐसे ही बनी रही तो बड़ी कंपनियों पर भी इसका आंसर देखने को मिल सकता है और देश में दूध संकट आ जाएगा.