Bank Holiday: 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बैंक छुट्टियों की भरमार, सिर्फ 2 दिन होगा काम, देखें पूरी लिस्ट
Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर से बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार है और 27 सितंबर को रविवार है इस वजह से देश भर में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा इसके अलावा बैंकों में कई दिन छुट्टी भी रहने वाली है।
28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
28 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। तीन दिवसीय हड़ताल की वजह से बैंकों में तीन दिन तक कामकाज प्रभावित रहेगा और इस दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगे।
26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बैंकों में रहेगी छुट्टियां
26 सितंबर 2026 शनिवार चौथा शनिवार
27 सितंबर 2026 रविवार
28 सितंबर 2026 सोमवार हड़ताल
29 सितंबर 2026 मंगलवार हड़ताल
30 सितंबर 2026 बुधवार हड़ताल
2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार गांधी जयंती
4 अक्टूबर 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश
ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कामों पर किसी भी तरह का असर देखने को नहीं मिलेगा। आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा आप यूपीआई के माध्यम से पैसों का लेनदेन भी कर पाएंगे। एटीएम से भी आप पैसे निकाल सकते हैं लेकिन अगर बैंक जाकर कोई काम करवाना है तो इन दिनों में काम नहीं होगा।
