Haryanaline_Logo

Bank Holidays : कल शुक्रवार को भारत के इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, RBI अपने घोषित की छुट्टी 

 
Bank Holidays
Whatsapp-Group

Bank Holidays : कल अगर आपका बैंक जाने का प्लान है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए वरना बैंक जाने के बाद आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कल भारत के एक राज्य में बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। कल मेघालय में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

 कल मेघालय में क्यों रहेगी बैंकों में छुट्टियां

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे। यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक मेघालय में बंद रहेंगे। हालांकि केवल मेघालय के बैंकों में ही छुट्टियां रहेगी बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

 ऑनलाइन कामों पर नहीं पड़ेगा असर 

 हालांकि अगर आपको बैंक नहीं जाकर ऑनलाइन लेनदेन करना है तो आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ऑनलाइन कम पर बैंकों के छुट्टियों का कोई भी असर देखने को नहीं मिलने वाला है। आप यूपीआई के माध्यम से आसानी से लेनदेन कर पाएंगे। केवल 18 सितंबर को मेघालय में बैंक छुट्टी रहेंगे।

 आपको बता दे की हर साल मेघालय में 18 तारीख को लोकल यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की याद में इस दिवस को मनाया जाता है और इस दिन सिर्फ बैंक की नहीं बल्कि सरकारी दफ्तर और स्कूल भी बंद रहते हैं।

 20 सितंबर को रविवार के वजह से बैंक बंद रहेंगे वहीं 21 सितंबर को श्रीमंत शंकर देव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को कर्म पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे वहीं 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को इंद्र यात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे और 26 सितंबर को चौथे शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।