Bank Holidays: कल भारत में बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट बैंक, छुट्टी घोषित, जानिए क्या है वजह
Bank Holidays: अगर आप कल बैंक जाने की तैयारी में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कल शुक्रवार को भारत के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए।
गांधी जयंती को लेकर रहेगी छुट्टी
कल गांधी जयंती को लेकर भारत के तमाम राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। आपको बता दे की स्कूल कॉलेज के साथ-साथ बैंकों में भी छुट्टी रहेगी ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो कल आपका बैंक जाना उचित नहीं रहेगा।
सामने जानकारी के अनुसार कल पूरे देश में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक केनरा बैंक बैंक ऑफ़ बड़ोदा एक्सिस बैंक एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक आदि में छुट्टी घोषित की गई है। अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नेशनल छुट्टी घोषित की जाती है। ऐसे में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
