Bank holidays list : अगले 5 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टियां, आरबीआई ने जारी किया लिस्ट, देखें
Feb 28, 2026, 13:06 IST
Bank holidays list: कल से मार्च के महीने की शुरुआत हो रही है और मार्च के महीने की शुरुआत में ही होली का त्यौहार है। अब बैंकों में 5 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट पूरी कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती। अलग-अलग कर्म से 5 दिनों तक त्योहारों के वजह से बैंक में छुट्टी रहने वाली।
5 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टियां
आरबीआई के लिस्ट के अनुसार अलग-अलग कारणों के वजह से बैंक में 5 दिनों तक छुट्टी रहने वाली है। अगर बैंकों में आपको कोई काम है तो फटाफट पूरी कर लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।तो आईए देखते हैं बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टियां...
इन शहरों में दो दिन बंद रहेंगे बैंक
28 फरवरी को शनिवार साप्ताहिक अवकाश है वहीं 1 मार्च को रविवार के वजह से बैंकों में छुट्टी रहने वाली है ऐसे में दो दिनों तक लगातार बैंक बंद रहेंगे। 2 मार्च को यूपी और कई शहरों में होलिका दहन की छुट्टी रहने वाली है।
3 मार्च को भी कई जगहों पर छुट्टी रहेगी। डोल जतरा, धुलंडी और होलिका दहन के चलते भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और पटना आदि में बैंकिंग सेवाएं बंद रहने वाली है। 4 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा।
ऑनलाइन कामों पर नहीं पड़ेगा असर
इस दौरान अगर आपको ऑनलाइन काम है तो आप आसानी से कर सकते हैं। आप यूपीआई,एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
