Bank Holidays: 26,27,28 और 29 मार्च... लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays : मार्च का महीना खत्म होने वाला है ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है क्योंकि बैंकों में लगातार चार दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है। 26 से लेकर 29 मार्च तक लगातार बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है। त्यौहार की वजह से बैंकों में लगातार छुट्टी रहने वाली है।
क्यों बंद रहेंगे बैंक
26 और 27 मार्च को अलग-अलग राज्यों में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा इसके तुरंत बाद महीने का चौथा शनिवार और संडे है जिसके कारण बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है।
4 दिनों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
26 मार्च (गुरुवार): दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और रांची समेत कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद।
27 मार्च (शुक्रवार): बिहार (पटना), ओडिशा (भुवनेश्वर), मध्य प्रदेश (भोपाल) और आंध्र प्रदेश में राम नवमी के वजह से कई जगह छुट्टी रहेगी।
28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च (रविवार): संडे होने के वजह से कई जगह बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है।
ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर
इस दौरान ऑनलाइन काम पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दे की ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई पेटीएम फोन पर आदि के माध्यम से पैसे भेजा जा सकता है।
