Haryanaline_Logo

Bank Holidays: अप्रैल के महीने में बैंकों में रहेगी छुट्टियों की भरमार! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट 

 
Bank holidays
Whatsapp-Group

Bank Holidays: चंद दिनों में मार्च का महीना खत्म होने वाला है और अप्रैल के महीने की शुरुआत होने वाली है। अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकों में छुट्टियों का दौर भी शुरू हो जाएगा। अप्रैल के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है। अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो फटाफट पूरा कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

अप्रैल में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टी 

अप्रैल के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टी रहेगी ऐसे में ग्राहकों की परेशानियां बढ़ सकती है। अगर आपको बैंक जाना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टी की लिस्ट देख लीजिए।

ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा असर

हालांकि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आपको फोन पे गूगल पे यूपीआई पेटीएम आदि के जरिए पेमेंट करना है तो आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं इस काम में आपको परेशानी नहीं होगी।

अप्रैल में छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
2 अप्रैल (गुरुवार): कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 
3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे की वजह से देश के सभी बैंक बंद 
5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.
12 अप्रैल (रविवार):सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी.
14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस - अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 
16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद 
19 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में छुट्टी
20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद 
21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी 
25 अप्रैल (शनिवार): महीना का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद
26 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी