Haryanaline_Logo

Bank new scheme: खत्म हो गया अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट, इस बैंक ने लागू किया नया नियम, जाने पूरी खबर 

 
Bank
Whatsapp-Group

केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। बैंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने वालों पर लगने वाले जुर्माने को पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है।

 केनरा बैंक के द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अपने सभी बचत खातों पर यह नया नियम लागू कर दिया गया है। अकाउंट चाहे रेगुलर हो सैलरी अकाउंट हो या फिर एनआरआई अकाउंट किसी को भी जीरो बैलेंस पर अब पेनल्टी नहीं देनी होगी।
 

ऐसा सर्विस लागू करने वाला पहला बैंक है केनरा बैंक

केनरा बैंक देश का पहला ऐसा सार्वजनिक बैंक है जिसने अपने सभी ग्राहकों को बिना किसी न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी के जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा देना शुरू किया है।

बैंक के द्वारा खुद एक पोस्टर जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। बैंक ने कहा कि अपनी न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर किसी भी तरह का पेनल्टी नहीं लगेगा।

केनरा बैंक के द्वारा लिए गए इस फैसले से सबसे ज्यादा खुशी छात्रों को, कामकाजी लोगों को,  वरिष्ठ नागरिकों को और नए खाता धारकों को होगा। इस फैसले से अब अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने का झंझट खत्म हो जाएगा।