Haryanaline_Logo

बड़ी खबर: 8th Pay Comission पर 2 घंटे चली मीटिंग, फिटमेंट फैक्टर सहित इन मुद्दों पर बनी सहमति, जल्द मिलेगी खुशखबरी

 
8th pay Comission
Whatsapp-Group

8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी आठवीं वेतन आयोग पर काम किया जा रहा है ताकि समय से आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सके।बुधवार 25 फरवरी को आठवें वेतन आयोग को लेकर ड्राफ्टिंग कमेटी की अहम बैठक हुई जिसमें स्टाफ साइड के नेता भी शामिल हुए और सरकार को सौंप जाने वाले मोमेरेंडम को अंतिम रूप देने की चर्चा की गई।

 किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 रेलवे कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन AIRF के जनरल सेक्रेटरी और स्टाफ साइट के नेता शिवगोपाल मिश्र नें मीडिया से बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

मीटिंग में खास तौर पर फिटमेंट फैक्टर पर बात किया गया। इस मीटिंग में न्यूनतम वेतन कितनी होनी चाहिए, यूनिट की संख्या कितनी हो, कौन-कौन से अलाउंस शामिल किए जाएं  और नया वेतन पैटर्न कैसा हो इन सभी बिंदुओं पर चर्चा किया गया। इसके अलावा आठवी वेतन आयोग से जुड़े 18 प्रमुख सवालों पर भी विचार विमर्श किया गया।

 10 मार्च के बाद होगी अगली बैठक

 2 घंटे तक मीटिंग चली हालांकि अभी चर्चा पूरी नहीं हुई है। 10 मार्च के बाद अगली बैठक होने वाली है। इस दौरान अंतिम फैसला लिया जाएगा।

 अब आगे क्या होगा?

 बैठक पूरी होने के बाद संयुक्त ज्ञापन तैयार होने की उम्मीद है जिससे औपचारिक रूप से आठवें वेतन आयोग को सौप जाएगा। देखना होगा की कितनी मांगों को सरकार स्वीकार करती है। फिलहाल कर्मचारी संघ 3.25 का फिटमेंट फैक्टर, 7% सालाना इंक्रीमेंट और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग कर रही है।