Haryanaline_Logo

बड़ी खबर: RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ना पैसे जमा कर सकेंगे, ना मिलेगी बैंकिंग सुविधा, देखें 

 
Rbi
Whatsapp-Group
RBI action on banks : आरबीआई के द्वारा सरकारी बैंकों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाता है। जब भी किसी बैंक के कार्य प्रणाली में गड़बड़ी देखी जाती है तब आरबीआई एक्शन लेता है और या तो बैंक पर जुर्माना लगता है या लाइसेंस रद्द कर देता है। एक बार फिर से रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा एक बैंक पर एक्शन लिया गया है।
 आरबीआई ने इस बैंक पर लिया एक्शन 
 कर्नाटक के बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरबीआई के द्वारा सिमसा सहकारा बैंक के खिलाफ अंतिम फैसला सुनाया गया है। RBI नें इस बैंक का लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
 क्या है पूरा विवाद
यह विवाद काफी पुराना है।आरबीआई के द्वारा 5 जुलाई 2024 को एक आदेश जारी किया गया था जिसमें इस बैंक का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया था। लेकिन बैंक ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बैंक द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 25 जुलाई 2024 को अंतरिम आदेश जारी किया इसके बाद आरबीआई ने कुछ समय के लिए अपने आदेश पर रोक लगा दी।
अब इस मामले में 17 फरवरी 2026 को एक बड़ा मोड़ आया। हाई कोर्ट ने दायर की गई याचिका को वापस लिए जाने के कारण खारिज कर दिया। अब आरबीआई ने अपना फैसला सुनाया है और इस बैंक को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
अब Shimsha Sahakara Bank Niyamitha के ग्राहक अपना पैसा निकाल पाएंगे ना डाल पाएंगे। फिलहाल बैंक से पैसा निकालने और डालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।