Haryanaline_Logo

बड़ी खबर: इस दिन जारी होगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, यहां देखें ताजा अपडेट 

 
Pm Kisan Yojana
Whatsapp-Group
PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए पीएम किसान योजना नाम की स्कीम चलाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹6000 वार्षिक दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है।
हर किस्त में लाभार्थियों को ₹2000-2000 दिए जाते हैं। अभी तक किसानों को 21 किस्त मिल चुके हैं और अब किस बेसब्री से 22वीं किस्त के इंतजार में।
 कब आएगी 22वीं किस्त 
सामने आई जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो सकती है।इस दिन पीएम मोदी असम के कोकराझार जा सकते हैं।इस कार्यक्रम के दौरान ही किसानों के खाते में योजना की राशि भेजी जा सकती है।हालांकि अभी तक ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है।
इस तरह चेक करें योजना की राशि
योजना ( PM Kisan Yojana)  की किस्त चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको नो योर स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा।
यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। Know your registration number पर क्लिक करके आपको अपना पता और अन्य जानकारी भर के कैप्चा कोड डालना होगा।
इसके बाद ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद ओटीपी आएगा और ओटीपी डालने के बाद योजना की राशि की डिटेल्स दिख जाएगी।