Haryanaline_Logo

22वीं किस्त जारी होने से पहले आई बड़ी अपडेट, इन खातों को किया जाएगा ब्लैकलिस्ट, देखें अपडेट 

 
Whatsapp-Group

Pm Kisan Samman Nidhi 22nd installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य आसानी से कर सके। अभी तक कृषि सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है और अब किस बेसब्री से 22वीं किस्त के इंतजार कर रहे हैं।

22वीं किस्त जारी होने से पहले बड़ी अलर्ट सामने आई है जिसके बारे में हर किसान को जानना चाहिए।22वीं किस्त जारी होने से पहले कृषि विभाग के द्वारा कुछ खातों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। लोगों के खाते में इस बार पैसे नहीं आएंगे।

 ई केवाईसी नहीं करने वाले लोग

 जिन लोगों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं किया है उनके खाते में इस बार पैसे नहीं आएंगे। कृषि विभाग के द्वारा साफ कर दिया गया है कि अगर आप ई केवाईसी की प्रक्रिया समय से पूरी नहीं करते हैं तो आपके खाते में पैसे नहीं जाएंगे।

 संदिग्ध खाता 

कृषि विभाग ने यह साफ कर दिया है कि जिन खातों पर संदेह है या जो संदिग्ध श्रेणी में डाले गए हैं, उनकी भौतिक जांच (Physical Verification) अनिवार्य है।अब जब तक जमीन के रिकॉर्ड और पारिवारिक विवरण की पुष्टि नहीं होगी अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी।अगर जांच में उत्तर सही मिलता है तो रुका हुआ भुगतान जारी कर दिया जाएगा।

इन लोगों खाता होगा ब्लैकलिस्टेड 

 जिन लोगों के जमीन का रिकॉर्ड सही नहीं मिला है उन लोगों का खाता ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा। सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी कीमत पर संदिग्ध खातों में पैसा नहीं भेजा जाएगा। ऐसे लोगों के अकाउंट को ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा।