8th Pay Comission पर बड़ी अपडेट आई सामने! इस दिन होगी मीटिंग, कर्मचारी और पेंशनर्स को जल्द मिल सकती है खुशखबरी
8th Pay Comission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आठवें वेतन आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून जाने वाली है वहां कर्मचारी संगठन और सरकारी विभाग के लोगों से सीधी बातचीत होने वाली है। अगर कोई संगठन के इस बैठक में शामिल होना चाहता है तो 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकता है।
बेहद खास है यह मीटिंग
आपको बता दे कि यह मीटिंग बेहद ही खास है क्योंकि इससे ही तय होगा कि आगे कितनी सैलरी बढ़ेगी और पेंशन में क्या बदलाव होगा। सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
क्यों जरूरी है यह बातचीत
आपको बता दे कि यह एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि इससे आयोग की अंतिम सिफारिश भी तय होगी। आठवें वेतन आयोग का काम कर्मचारियों की सैलरी तय करना है, भत्ते में बदलाव करना और पेंशन से जुड़े जरूरी नियम बनाना है। सरकार चाहती है कि फैसला जमीन की हकीकत को देखकर लिया जाए और कर्मचारियों को कोई परेशानी ना हो।
2027 तक लागू हो सकता है आठवां वेतन आयोग
सूत्रों की माने तो साल 2028 तक आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है। कमेटी के द्वारा तेजी से आठवें वेतन आयोग को लागू करने पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही आठवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाए। हालांकि सरकार के द्वारा अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
🚨 The 8th CPC will make its first visit to Dehradun on 24 April 2026, Stakeholders, unions, and associations can request meetings before 10 April 2026.
— 8th pay commission (@8thpaycommision) March 31, 2026
Notably, the 7th CPC had conducted 76 meetings during its tenure. #8thpaycommission pic.twitter.com/Q9etuDysZF
