इस त्यौहारी सीजन सोना खरीदना होगा महंगा, हॉलमार्किंग फीस में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, जाने क्या पड़ेगा असर
Hallmarking new fees : आप अगर इस त्यौहार सीजन या शादी ब्याह वाले सीजन में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा सोने चांदी के ज्वेलरी पर हॉल मार्किंग फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। हॉलमार्किंग का रेट ₹45 से सीधे बढ़कर 75 रुपए कर दिया गया है वहीं चांदी के गहनों पर हॉल मार्किंग ₹35 प्रति आर्टिकल रखा गया है।
कितना महंगा हो जाएगा गहना?
आपको बता दे हॉल मार्किंग फीस में ₹30 तक की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सोने के रेट में प्रति ग्राम के हिसाब से ₹30 की बढ़ोतरी हो जाएगी। आपको जानना होगा कि हॉल मार्किंग का पैसा आभूषण के वजन के हिसाब से नहीं बल्कि प्रति आर्टिकल के हिसाब से लिया जाता है।
हालांकि ग्राहक के ऊपर इसका असर देखने को मिलेगा। ग्राहकों को अब सोने चांदी के गहन खरीदने के लिए पहले की अपेक्षा अधिक पैसे देने होंगे। पहले सोने का आभूषण खरीदने के लिए 45 रुपए प्रति आर्टिकल हॉल मार्किंग के लिए देना होता था लेकिन अब 75 रुपए प्रति आर्टिकल हॉल मार्किंग के लिए देना होगा वहीं चांदी पर ₹35 प्रति आर्टिकल देना होता था जिसे ₹35 ही रखा गया है।
हॉलमार्किंग इसलिए भी जरूरी है ताकि सोने के गने के बारे में पता लग सके। हॉल मार्किंग सोने के शुद्धता के बारे में बताता है। ऐसे में सोने चांदी के रेट में भी हॉल मार्किंग का असर देखने को मिलेगा। सोने चांदी के रेट भी बढ़ जाएंगे।
