केंद्रीय कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, 8th Pay Comission लागू होते ही सीधा दोगुना हो जाएगा ये भत्ता, देखें ताजा अपडेट
8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग के इंतजार में है। आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। जैसे-जैसे वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज हो रही है वैसे-वैसे सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही है।
कर्मचारी प्रतिनिधि संस्थाओं ने मांग किया है कि मेडिकल अलाउंस को 1000 से बढ़कर सीधा 20000 किया जाए। खासकर कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए जो सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम नेटवर्क में नहीं आते हैं उनके लिए यह व्यवस्था किया जाए।
NC-JCM की बैठक एक हफ्ते तक चली और इसमें एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स की जरूरी मांगों को भी शामिल किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मेडिकल अलाउंस को लेकर किया गया। यूनियन ने तर्क दिया है कि जब हेल्थ खर्च तेजी से बड़ा है तो मेडिकल अलाउंस भी जमीन की हकीकत के हिसाब से बढ़ाया जाए। केंद्रीय कर्मचारियों के हेल्थ अलाउंस को बढ़ाया जाए ताकि केंद्रीय कर्मचारियों को इलाज के दौरान कोई परेशानी ना हो।
अगर कर्मचारी संगठन के इस मांग को सरकार मांग लेती है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी लगेगी और उनके मेडिकल अलाउंस में सीधे कई गुना बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
