Rupee Vs Dollar: उछाल के बाद भी डॉलर के मुकाबले रुपए की हुई हालत पतली, जल्द छू सकता है 90 का ऐतिहासिक निचला स्तर
Rupee Rate Update: भारतीय करेंसी रुपए में आज 26 नवंबर को शुरुआती कारोबार में मामूली उछाल देखने को मिला है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय करेंसी (Rupee Rate Update) को मिले उछाल के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपए की हालत लगातार पतली होती जा रही है। रुपए पर बढ़ रहे दबाव के कारण आने वाले समय में जल्द ही यह गिरावट के साथ 90 का ऐतिहासिक निचला स्तर छू सकता है। बता दें कि अमेरिकी मुद्रा (Dollar) और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच आज 26 नवंबर (बुधवार) को शुरुआती कारोबार में अपनी शुरुआती गिरावट के बाद मजबूती देखने को मिली। रुपया शुरूआती कारोबार में हुई गिरावट (Today Rupee Rate) से उबरते हुए बढ़त के साथ 89.20 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
भारतीय करेंसी में आज डॉलर के मुकाबले (Rupee Vs Dollar) आया दो पैसे का मामुली उछाल
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, आज भारतीय करेंसी में कारोबार की शुरुआती दौर में दो पैसे का डॉलर के मुकाबले उछाल देखने को मिला है। रुपए में आज घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह आने से यह उछाल देखने को मिला। हालांकि, इसके विपरीत कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपये पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार के शुरूआती कारोबार में रुपया 89.24 प्रति डॉलर (Rupee Vs Dollar) पर खुलने बाद डॉलर के मुकाबले 89.26 तक कमजोर हुआ। हालांकि बाद में रुपए की कीमतों (Rupee Price Update) में सुधार देखा गया। विदेशी मुद्रा कारोबारी के अनुसार रुपए की कीमतों में आज हुए मामले उछाल के बावजूद कच्चे तेल (crude oil) के लगातार बढ़ रहे दामों की वजह से भारतीय करेंसी पर दबाव बना हुआ है। आने वाले समय में भारतीय करेंसी रुपया डॉलर (Dollar Vs Rupees) के मुकाबले 90 रुपए का ऐतिहासिक निचला स्तर भी छू सकता है। हालांकि, आज शुरुआती सौदों में संभलकर रुपया मामूली उछाल के साथ 89.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर रहा। मंगलवार को भारतीय करेंसी (Indian currency) छह पैसे कमजोर होकर 89.22 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
