Haryanaline_Logo

बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे आसानी से UPI Payment , बेहद आसान है तरीका, देखें 

 
Upi payment
Whatsapp-Group
UPI Payment: डिजिटल भुगतान के दौर में आज के समय यूपीआई पेमेंट सबसे लोकप्रिय सिस्टम बन गया है। बड़े पैमाने पर लोग यूपीआई पेमेंट करते हैं। जब भी यूपीआई से पैसा भेजना हो या रिसीव करना हो तो ऐसे में इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
लेकिन कई बार ऐसी स्थिति होती है कि मोबाइल में इंटरनेट काम नहीं करता है और हमें तुरंत कहीं पैसा भेजना होता है ऐसे में हमारी परेशानियां बढ़ने लगती है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके माध्यम से आप ऑफलाइन भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। तो आईए जानते हैं कैसे करें ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट...
*99# सेवा का उपयोग कर कर सकते हैं ऑफलाइन पेमेंट
 अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है और आप यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं तो आप *99# सेवा का उपयोग करके यूपीआई ट्रांजैक्शन बेहद आसानी से कर पाएंगे। चाहे वह कोई भी स्मार्टफोन हो सभी स्मार्टफोन में यह सेवा काम करता है।
 सबसे पहले आपको *99# डायल करना होगा इसके बाद आपको स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देगा जैसे कि बैलेंस चेक करना रिक्वेस्ट मनी पैसा भेजना आदि।
आपको सेंड मनी का विकल्प चुनना होगा इसके बाद अपना मोबाइल नंबर यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट का नंबर डालना होगा इसके बाद जब अंत में पैसा भुगतान करना हो तब आपको यूपीआई पिन डालना होगा इसके बाद आसानी से भुगतान हो जाएगा।