Haryanaline_Logo

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनाने के नियम में हो जाएगा बदलाव, अब पैन कार्ड बनवाने के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, देखें

 
PAN card new rule
Whatsapp-Group

PAN card new rule 2026 : पैन कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। स्कूल में एडमिशन कराना हो चाहे बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम हो, हर जगह पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। आप अगर नया पैन कार्ड बनाने वाले हैं तो 1 अप्रैल से आपको नए नियम का पालन करना होगा। 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनाने के नियमों में बदलाव हो जाएगा।

 

1 अप्रैल से पैन कार्ड से जुड़े नियमों में होगा बदलाव 

 

 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के पुराने एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में 31 मार्च से पहले ज्यादा आसानी से आप अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। अभी सिर्फ आधार कार्ड के माध्यम से पैन कार्ड बन जाता है लेकिन 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनाने के लिए कई डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।

 

 यह नियम होगा लागू

 

 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको बर्थ सर्टिफिकेट वोटर आईडी कार्ड दसवीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र ड्राइविंग लाइसेंस मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित इफेडेवीट  पासपोर्ट आदि की जरूरत पड़ेगी। आप अगर अभी पैन कार्ड बनेंगे तो आसानी से पैन कार्ड बन जाएगा।