Movie prime

Gold Rate Update: सोने और चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, देखिए आज की ताजा रेट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4004 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4873 सेंट रही। सोना ऊपर में 4013 नीचे में 3971 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4887 नीचे में 4788 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना कैडबरी 121500 एक दिन पूर्व 121800 आरटीजीएस 123500 सोना 22 कैरेट 110000 चांदी चौरसा 150600 एक दिन पूर्व 150800 आरटीजीएस में 151000 चांदी टंच 150700 रुपए। 
 
Gold and silver prices fall again today

Today Gold Rate Update: सोने चांदी की कीमतों में आज 8 नवंबर को फिर गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना आज 670 रुपए की गिरावट के साथ 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी प्रति किलोग्राम 850 रुपए सस्ती हो गई है। हालांकि अमेरिकी निजी क्षेत्र की जॉब रिपोर्ट आने के बाद दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा एक और ब्याज दर कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। इसी संकेत के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम मजबूत हुए। ऊपर से 1 अक्टूबर से शुरू हुआ अमेरिकी सरकार का शटडाउन लगातार लंबा खिंचता जा रहा है, जिसे अब तक के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन माना जा रहा है। ऐसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बढ़ जाता है, जिसका सीधा लाभ सोने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स के 100 के नीचे फिसलने का असर भी सोने पर दिखाई दिया। डॉलर कमजोर होने पर अन्य विदेशी मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता पड़ता है, इसलिए विदेशी बाजारों में इसकी मांग बढ़ जाती है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4004 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4873 सेंट रही। सोना ऊपर में 4013 नीचे में 3971 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4887 नीचे में 4788 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना कैडबरी 121500 एक दिन पूर्व 121800 आरटीजीएस 123500 सोना 22 कैरेट 110000 चांदी चौरसा 150600 एक दिन पूर्व 150800 आरटीजीएस में 151000 चांदी टंच 150700 रुपए रहा । 

स्थानीय बाजारों में सोने की कीमत

उज्जैन सराफा में सोना (gold rate in Ujjain) 24 कैरेट 121800 सोना 22 कैरेट 111650 चांदी 151500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। रतलाम सराफा भाव (gold rate Ratlam) में सोना 121600 जेवरात 111386 चांदी 151100 रुपए। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22170 रुपए प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,020 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। (Today Gold Rate)