GOLD SILVER PRICE: सोने, चांदी के दाम आज फिर फिसले, फटाफट चेक करें सोने चांदी के ताजा दाम

GOLD SILVER TODAY PRICE: सोने और चांदी के दामों में आज बाजार खुलते ही एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। रविवार को बाजार बंद रहने के बाद आज सोमवार को सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज देश में IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का के दामों में 140 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम 140 रुपए टूटकर 76,296 रुपए पर पहुंच गए हैं। सोने की कीमतें 140 रुपए के गिरावट के साथ 76,436 रुपए प्रति दस ग्राम से टूटकर 76296 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।
चांदी के दामों में 401 रुपए की गिरावट
सोने के साथ-साथ आज चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम आज 401 रुपए की गिरावट के साथ 87,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। ज्ञात होगी रविवार की छुट्टी से पहले चांदी के दाम 87,831 रुपए प्रति किलोग्राम थे, जो 401 रुपए की 87430 रह गए हैं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम ऑल छुआ था। वहीं सोने के दामों ने भी 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए का अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। लेकिन अक्टूबर के बाद सोने और चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिली है।
आज बड़े शहरों में इस प्रकार रही सोने की कीमत
आज बड़े शहरों में सोने के दामों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,650 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए और 22 कैरेट सोना 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है।
वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सोने के दाम 22 कैरेट सोना 71,500 रुपए और 24 कैरेट सोना 78,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने का भाव 22 कैरेट 71,500 रुपए और 24 कैरेट 78,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने का ताजा भाव 22 कैरेट सोना 71,550 रुपए और 24 कैरेट सोना 78,050 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।